जीरन: चीताखेड़ा में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के मामले में पटवारी ने 1 लाख रुपये में समझौता किया, वीडियो सामने आया
Jiran, Neemuch | Apr 11, 2025 शुक्रवार को रात 10:00 बजे करीब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें नीमच जिले के चीताखेड़ा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। दशहरा मैदान के पास सर्वे नंबर 482 की जमीन पर विवाद चल रहा है। तहसीलदार जीरन के अतिक्रमण हटाने के आदेश के बावजूद पटवारी नरेंद्र योगी ने अतिक्रमणकर्ता से एक लाख रुपए दिलवाकर मामले का निपटारा करा दिया।