जीरन: जीरन पुलिस ने पिकअप से 340 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा किया ज़ब्त, एक तस्कर हुआ गिरफ्तार
Jiran, Neemuch | Apr 21, 2025 सोमवार को रात 10:00 बजे जीरन पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार थाना जीरन पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रिछपाल पिता मदनलाल विश्नोई निवासी नागौर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पिकअप वाहन में 340 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया, साथ ही एक पायलेटिंग अल्टो कार भी पकड़ी।