हथुआ: एमपी-एमएलए कोर्ट से मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, न्यायालय ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को वायरल वीडियो से जुड़े एक मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। गोपालगंज जिले में एमपी-एमलएलए कोर्ट ने तत्काल मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत में मामले की अगली सुनवाई अब 30 मई को होगी। अनंत सिंह से जुड़े इस मामले में गोपालगंज के मीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।