बक्सर: नवरात्र व दशहरा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, भीड़ में सतर्क रहने की अपील
Buxar, Buxar | Sep 30, 2025 जिले में मां का पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा भी एडवाईजरी जारी किया गया है। नवरात्र मेला देखने के लिए या रावण दहन के लिए आप परिवार या बच्चों के साथ जा रहे हैं, तो बेहतर होगा आप कुछ बातों का ध्यान रखें। खासकर बुजुर्ग और बच्चों का। इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।