बक्सर: बक्सर में दुर्गा पूजा को लेकर अग्नि सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू
Buxar, Buxar | Sep 30, 2025 बक्सर जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर अग्नि सुरक्षा को लेकर सोमवार को विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर डीएम ने समाहरणालय परिसर से 4:00 बजे अपराह्न में नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से 7:30 बजे रात को अपडेट जारी किया गया है.