बक्सर: बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ ने भोजपुर जिले के एक मोबाइल चोर को महंगे मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया
Buxar, Buxar | Sep 30, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक महंगी मोबाइल चोरी की बरामद की गई है . उसकी गिरफ्तारी बक्सर प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन से की गई है. चोर की पहचान भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के पंकज कुमार के रूप में हुई है. आरपीएफ की टीम ने सोमवार को 9 बजे के करीब पकड़ा है.