बक्सर: राजकुमार चौबे ने कहा- सनातन पर सवाल उठाने वाले देश और सनातन विरोधी मानसिकता रखते हैं
Buxar, Buxar | Sep 30, 2025 शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर विश्वामित्र सेना परिवार सहित राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे सोमवार को रात्रि 9:00 बजे के करीब नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने माँ दुर्गा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. बक्सर की सनातनी धरोहर को सहेजने एवं संरक्षित करने का संकल्प दोहराया.