धौलपुर: फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी प्रताप बाथम गिरफ्तार, करीब दो साल से था फरार
फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रताप बाथम को निहालगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। नौकरी पर जा रहे युवक को धमकाने का आरोप पुलिस के अनुसार आरोपी प्रताप बाथम (30) धौलपुर के संतर रोड स्थित बाथम गली का निवासी