लखीसराय: डीएम-एसपी ने सूरजगढ़ा में दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा को लेकर रविवार अपराह्न 8:45 बजे डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार ने सूरजगढ़ा के शिव दुर्गा महावीर मंदिर और बड़ी दुर्गा मंदिर के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूजा समितियों से तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान बड़ी दुर्गा मंदिर कमेटी ने अधिकारियों को चुनरी व चादर देकर सम्मानित किया।