मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन जुलूस में शामिल एक मैजिक वाहन 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वाहन पर सवार ड्राइवर और खलासी दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।