नाथनगर: नाथनगर में सरस्वती पूजा पंडाल में चाकूबाजी, पुरानी रंजिश में नाबालिग छात्र की हत्या
मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के कंझिया स्थित मध्य विद्यालय परिसर में सरस्वती पूजा के दौरान शुक्रवार शाम सवा चार बजे चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कंझिया निवासी 12वीं कक्षा के छात्र शिवराज उर्फ युवराज कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।