नाथनगर: ललमटिया पुलिस ने सरस्वती पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
सरस्वती पूजा के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ललमटिया थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों से अपील की गई। ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने लोगों को शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग के साथ पूजा संपन्न कराने का आग्रह किया गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी तरह के अफवाह से बचने की अपील की गई