नाथनगर: बंगाली टोला चंपानगर में 200 वर्षों से चली आ रही अनूठी परंपरा, सरस्वती के साथ लक्ष्मी की भी होती है पूजा
बंगाली टोला चंपानगर में श्री श्री 108 सरस्वती पूजा की परंपरा लगभग 200 वर्षों से लगातार चली आ रही है। इस पूजा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां सरस्वती माता के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा भी एक साथ स्थापित की जाती है। बताया जाता है कि यह परंपरा महाशय परिवार द्वारा शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य विद्या के साथ-साथ धन की महत्ता को भी दर्शाना था।