डिंडौरी: समनापुर और शहपुरा में आबकारी विभाग ने ₹15880 की अवैध शराब जब्त की, चार मामले दर्ज
डिंडौरी जिले के समनापुर और शहपुरा में आबकारी विभाग में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 17.64 लीटर विदेशी मदिरा,1.80 लीटर देसी मदिरा, 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त करते हुए 4 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिला जनसंपर्क विभाग में शनिवार शाम 7:30 बताया कि जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत 15880 रुपए बताई जा रही है ।