तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने बालगंगा से मारपीट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मारपीट के एक आरोपी को पुलिस बालगंगा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। गिरफ्तार आरोपी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा का भनु राउत है। जिस पर गांव के ही भिखारी राउत की पत्नी पूनम देवी ने गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी टांगी से वार कर भिखारी राउत को घायल कर दिया था। जिसका इलाज सदर हॉस्पीटल में चल रहा है।