तुरकौलिया: वृता गिरी टोला से पूर्व मुखिया पुत्र को अगवा कर भाग रहे अपराधियो ने पुलिस की गाड़ी देख चैलाहा में मारपीट कर फेंक दिए
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वृता टोला से पूर्व मुखिया पुत्र को अगवा कर भाग रहे अपराधियो ने चैलाहा में पुलिस की गाड़ी देख मारपीट कर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल मुखिया पुत्र को इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि घायल युवक चरगाहां पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद महतो का पुत्र अभिजीत कुमार कुंदन है।