तुरकौलिया: कोटवा, पीपराकोठी, तुरकौलिया व बंजरिया के शिवालयों में सावन की अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक करने हेतु श्रद्धालुओं की लगी भीड़
सावन की अंतिम सोमवारी को सदर अनुमंडल के कोटवा,पीपराकोठी, तुरकौलिया व बंजरिया के सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए दिनभर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जमा रही। मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार व शुक्रवार को जलाभिषेक करने से मनोवांछित इक्षाएँ पूरी होती है। इस अवसर पर चांटी माई मंदिर में मंदिर समिति व बाकी कई मंदिरों में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की गई थी।