हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में कान्हा गौशाला की पोल खोलने में आमने सामने आये नगर पंचायत चेयरमैन व पशुपालन विभाग
सुमेरपुर कस्बे में संचालित कान्हा गौशाला में एक सप्ताह में 400 गोवंश के अचानक लापता होने सहित अन्य आरोपों को लगाकर पशुपालन विभाग व नगर पंचायत अध्यक्ष आमने सामने आ गये हैं। पशुपालन विभाग ने एक सप्ताह से भूसा न होने के कारण गोवंशों के भूखे मरने के आरोप लगाये, नगर पंचायत अध्यक्ष बचाव में उतरकर गोवंश के मरने का सारा ठीकरा पशुपालन विभाग पर लगा रहे हैं।