भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले की पुलिस ने 119 टीमों के साथ 326 स्थानों पर छापेमारी की, 305 अपराधियों को पकड़ा
भीलवाडा जिले की पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेशन के सम्बन्ध में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 119 टीमों ने 326 स्थानों पर छापेमारी कर 305 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश से यह अभियान चलाया गया। इसके तहत 119 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें 481 पुलिसकर्मी शामिल थे।