भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में रक्तदान शिविर और सामूहिक भोज कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
भीलवाड़ा। श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, सकल जैन श्वेताम्बर समाज द्वारा चित्रकूट धाम में आयोजित वृहद् रक्तदान शिविर व सामूहिक भोज के भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को सकल समाज की ओर से उपरणा व शॉल व प्रभु जी की मूर्ति भेंट कर भव्य स्वागत अभिनन्दन भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी व समाजसेवी महावीर चौधरी ने किया।