भीलवाड़ा: पालड़ी के समीप चलती बाइक में कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर गिरी, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
आसींद थाना क्षेत्र के बराणा निवासी महिला गुरुवार रात 8:00 बजे अपने रिश्तेदार के साथ बराणा से सामाजिक कार्य से पालड़ी की ओर आ रही थी इसी दौरान पालड़ी के समीप बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला को गंभीर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|