भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में अल्प प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अफसरों को दी नसीहत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अल्प प्रवास के दौरान गुरुवार को भीलवाड़ा पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी निकाय चुनावों के साथ ही भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।