भीलवाड़ा: भीमड़ियास के समीप रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर पशु से टकराया, युवक हुआ घायल
भीमड़ियास निवासी युवक गुरुवार को खेत पर जा रहा था इसी दौरान भीमड़ियास के समीप रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|