पोड़ैयाहाट: दिन दहाड़े बांझी रोड के अवैध शराब मंडी के पास पोड़ैयाहाट के मुखिया पर अपराधियों ने पिस्टल से की फायरिंग
गुरुवार को दिन दहाड़े बांझी रोड के अवैध शराब मंडी के पास पोड़ैयाहाट के मुखिया पर अपराधियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।इस जानलेवा हमले में मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू बाल बाल बच गए हैं।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद करा दिया और गुस्से में थाना पहुंच गए।आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।