उच्चैन: नेकपुर गांव में चुनावी रंजिश के चलते बवाल, पथराव और तोड़फोड़; 68 लोगों पर दर्ज हुआ केस
पंचायत राज चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद चुनावी रंजिश ने तूल पकड़ लिया। उच्चैन क्षेत्र की बहरा रेखपुरा पंचायत के गांव नेकपुर में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का आरोप भी लगाया गया है।