आंदर: तियाय गांव स्थित घर मे घुसकर चोरो ने पाँच बोरी अनाज किया चोरी थाने में दिया आवेदन
Andar, Siwan | May 14, 2024 आंदर थाना क्षेत्र के तियाय गांव स्थित एक घर में घुसकर बीती रात चोरो ने पाँच बोरी अनाज को चोरी कर लिया है। इस मामले में तियाय गांव निवासी वंकटेश्वर पाठक उर्फ मनु पाठक ने मंगलवार को आंदर थाने में आवेदन देकर बताया है, कि सोमवार की बीती रात मेरे घर मे घुसकर चोरों ने चार बोरी चावल एवं एक बोरी गेहूं चोरी कर ली है।