आंदर: आंदर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
Andar, Siwan | May 11, 2024 लोकसभा चुनाव में 25 मई को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए आंदर प्रखंड के आंदर में कर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। कर्मियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं से अपील किया कि काम काज छोड़कर पहले मतदान करें। वहीं नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी रही।