आंदर: आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में मतदाताओं को किया गया जागरूक
Andar, Siwan | May 14, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर छठे चरण में 25 मई को होनेवाले मतदान को देखते हुए आंदर प्रखंड के जयजोर, बलिया, पतार, बहादुर पतेजी, तियाय समेत आदि विद्यालयो में मंगलवार को बीडीओ कुणाल कुमार के आदेश पर मतदाताओ को जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुँचकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।