आंदर: पटना से अपहृत युवक के साथ दो बदमाशों को आंदर थाना की पुलिस ने मोतिहारी से किया गिरफ्तार
Andar, Siwan | May 13, 2024 आंदर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार अपने पुलिस बल के साथ मोतिहारी जिला के एक मुर्गी फार्म हाउस से सोमवार को अपहृत युवक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोतिहारी जिला के फनहारा थाना के फनहारा गांव निवासी मनीष यादव एवं राजकुमार के रूप में हुई है।