बेतिया: समाहरणालय सभागार में अभियोजन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम ने कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए
बेतिया से खबर है जहां आज 17जुलाई गुरुवार करीब 4बजे जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में अभियोजन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक व अभियोजन पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण में अभियोजन की अहम भूमिका है। अपराधियों को समय पर सजा दिलाना ही अभियोजन की सफलता है। उन्होंने