बेतिया: बिहार में अपराध बेलगाम: भाकपा जिला सचिव ने सरकार को घेरा, ADG के बयान पर जताई आपत्ति
आज 17 जुलाई गुरुवार शाम करीब 4 बजे भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज बलिराम भवन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पटना के मगर अस्पताल के ऑनर की हत्या, बोरिंग रोड पर दिनदहाड़े गोलीबारी और अब पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या से साफ है कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं।