बेतिया: परियोजना अभियंता नवनीत कुमार का बयान: चंपारण में दो ओवरब्रिज बनने से जनता को मिलेगी राहत
आज 16 जुलाई बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बेतिया समाहरणालय परिसर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से परियोजना अभियंता, कार्य प्रमंडल चंपारण मोतिहारी, श्री नवनीत कुमार ने बयान जारी करते हुए बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण ओवरब्रिज और पुलों का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।