🤝 समरसता संकल्प अभियान: 44 पंचायतों में लगे संत रविदास विकास शिविर, 607 आवेदनों का मौके पर निष्पादन!
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के निर्देशानुसार संचालित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत वैशाली जिले के 15 प्रखंडों की 44 पंचायतों में संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए गए।
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में आयोजित शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं महादलित समुदाय के पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की पहल की गई।
📊 शिविरों की प्रमुख उपलब्धियां:
🔹 कुल प्राप्त आवेदन – 945
🔹 निष्पादित आवेदन – 607
🔹 निष्पादन का प्रतिशत – 64.23%
🔹 शेष आवेदन – संबंधित विभागों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित।
शिविरों में आवास, राशन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार, ई-श्रम, मनरेगा, जीविका, पेयजल एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
📅 15 फरवरी 2027 तक जारी रहेगा अभियान। प्रत्येक गुरुवार को जिले के महादलित टोलों में कुल 791 संत रविदास विकास शिविर आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित है।
🎯 लक्ष्य: कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
समरसता, समान अवसर और जनकल्याण की दिशा में वैशाली जिला प्रशासन की प्रतिबद्ध पहल!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
SC&ST Welfare Dept. of Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#DistrictAdministrationVaishali #SamrastaSankalpAbhiyan #SantRavidas #JanKalyan #SocialJustice #BiharGovernment
1 views | Vaishali, Bihar | Nov 26, 2026