चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर थाना पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई में 10 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुरेश कुमार उर्फ भोना सिंधी को गिरफ्तार किया। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के फ्लैट से 36.46 ग्राम अवैध स्मैक, क्रय-विक्रय के उपकरण और 66,800 रुपये नकद जब्त किए गए।