भानपुरा: फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली व विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न
डॉ श्री आर एम एस इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नीमथुर भानपुरा द्वारा विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भानपुरा नगर क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।