ढीमरखेड़ा: सिलौंडी बस स्टैंड पर धूप में बस का इंतजार करने को मजबूर लाडली बहना, प्रसाधन की कमी से हो रही हैं परेशान
सिलौंडी बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षा लय और प्रसाधन की सुविधा नही होने से सबसे ज्यादा परेशानी लाडली बहना को रही है। सिलौंडी बस स्टैंड में धूप में बैठी सुलोचना बाई , रानी बाई ,कुसुम बाई ने बताया कि हम लोग को शादी में कटनी जाना है बस आने में देर होने के कारण धूप में बस का इंतजार करना पड़ रहा है ।