बारां: एसडीपीआई जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई
Baran, Baran | Jul 18, 2025 सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया एसडीपीआई ज़िला कमेटी की बैठक शुक्रवार को ज़िला कार्यालय पर एसडीपीआई जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान ने ज़िला कमेटी के विस्तार पर चर्चा की और नगर निकाय चुनाव में हिस्सा लेने का फ़ैसला किया।