बारां: बालाजी नगर में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, एसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना
Baran, Baran | Jul 18, 2025 शहर के बालाजी नगर निवासी अधेड़ अनुज सिंगोरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव मांगरोल बाईपास पर स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर के पास मिला है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एसपी राजकुमार चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।