गुना: मावन में अदानी ग्रुप सीमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री, सिंधिया और अदानी ग्रुप के चेयरमैन करेंगे शिलान्यास
गुना के ग्राम मावन में अदानी ग्रुप द्वारा लगभग 1000 करोड के बन रहे सीमेंट प्लांट का प्रस्तावित 10 मई 2026 को शिलान्यास होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अदानी ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी शामिल होंगे। 1 मई को पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया, गुना विधायक, एसपी, कलेक्टर, भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।