कांके: प्रोजेक्ट भवन में सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
Kanke, Ranchi | Dec 24, 2024 प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार शाम करीब छह बजे सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मियों और पेंशनधारियों का तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया। वहीं प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत मेरू के अंतर्गत स्वीकृत योजना के लिए विनोबाभावे विश्वविद्यालय को 99 करोड़ 56 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।