कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में मरांङ बुरू संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 24, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में मंगलवार शाम करीब पांच बजे मरांङ बुरू संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर मरांङ बुरू संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने गिरीडीह में मनाए जाने वाले मारांग बुरु बाहा बोंगा पर्व को राजकीय महोत्सव घोषित करने से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।