कांके: रांची में कांग्रेस ने पुराने हाईकोर्ट से डीसी कार्यालय तक आंबेडकर सम्मान मार्च निकाला
Kanke, Ranchi | Dec 24, 2024 रांची स्थित पुराना हाईकोर्ट से डीसी कार्यालय तक सोमवार शाम करीब चार बजे कांग्रेस ने आंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया। आंबेडकर सम्मान मार्च कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में किया गया। डीसी कार्यालय पहुंचने के बाद अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि को इसे दिया गया।