कांके: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती
Kanke, Ranchi | Dec 24, 2024 रांची के चुटिया थाना स्थित कृष्णापुरी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे फरार आरोपी के घर पुलिस कुर्की जब्ती कर रही है। इस दौरान मजिस्ट्रेट शहर अंचल अधिकारी की मौजूदगी में चुटिया थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार दास, सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मिश्रा के साथ कई पुलिसकर्मी और कई मजदूर मौजूद हैं।