जबलपुर: जबलपुर में त्योहारों पर पुलिस अलर्ट, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर निगम-पुलिस ने की कार्रवाई
जबलपुर। सीएसपी अखिलेश गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश अनुसार त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में सुगम यातायात बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सीएसपी गौर ने बताया कि इस अभियान के तहत सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले लोगों को समझाइश देकर हटाया जा रहा है ताकि यातायात बाधित न हो।