महोबा: मूंगफली बीज वितरण में घोटाले के आरोप, कलेक्ट्रेट में किसानों ने डीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
Mahoba, Mahoba | Aug 6, 2026 राष्ट्रीय तिलहन मिशन के तहत मूंगफली बीज वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि वर्ष 2026-27 में बीज आवंटन और वितरण में भारी गड़बड़ी हुई है तथा पोर्टल पर पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। संगठन ने ई-पॉस डेटा, स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक वितरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।