राऊ: कन्हैया कुमार पर केस दर्ज होने पर दिग्विजय सिंह का बयान, बीजेपी और संघ के खिलाफ बोलने वाले को देशद्रोही बताया जा रहा है
Rau, Indore | Apr 14, 2025 इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार पर दर्ज केस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जो भी व्यक्ति भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलता है, उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है। कन्हैया कुमार पर संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए पर मामला दर्ज हुआ है। जिसमें दिग्विजय सिंह ने भाजपा और संघ पर कटाक्ष किया है।