भादरा: नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष गोयल ने संभाला कार्यभार
भादरा। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष मांगीलाल गोयल ने गुरुवार को वैदिक हवन व स्वागत समारोह के बाद कार्यभार संभाला। गोयल ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन, सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता बताया। विधायक संजीव बेनीवाल ने विकास के नए अध्याय की बात कही।