गोला: बड़हलगंज में बाढ़ के कारण 6 स्कूल बंद, छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का फैसला, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई
Gola, Gorakhpur | Sep 30, 2026 बड़हलगंज। क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विकास खंड बड़हलगंज के छ विद्यालयों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। उपजिलाधिकारी गोला के निर्देश के बाद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 30 सितंबर को संबंधित विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया गया।