बक्सर: जिले में 24 घंटे में चलाए गए रोको-टोको अभियान में 18 शराब तस्कर समेत 38 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹224500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Mar 9, 2025 होली में शराब तस्कर अलग-अलग तरीके अपनाने में लगे हुए हैं हालांकि बक्सर पुलिस भी सख्त हो गई है। जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे में 18 तस्करी के आरोपी समेत कुल 38 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 2 लाख 24 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला है।