आरा: दिल्ली के लिए आरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के कारण लिया गया फैसला
Arrah, Bhojpur | Oct 9, 2026 दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आरा जंक्शन से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।इनमें राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।